आज के आधुनिक और प्रतिस्पर्धी दौर में कार्यस्थल पर कर्मचारियों से हमेशा अपेक्षा की जाती है कि वे अपने निर्धारित कार्य से अधिक योगदान दें। कई बार यह उम्मीद अनकही होती है, लेकिन कर्मचारियों पर दबाव इतना होता है कि वे चाहकर भी इन अतिरिक्त अपेक्षाओं से खुद को अलग नहीं कर पाते। इसी संदर्भ में हाल के वर्षों में एक नई सोच या व्यवहार “क्वाइट क्विटिंग” सामने आया है, जो अब एक वैश्विक प्रवृत्ति बनती जा रही है। क्वाइट क्विटिंग का अर्थ है कि कर्मचारी केवल उतना ही कार्य करते हैं जितना उनके नौकरी के विवरण में उल्लेखित है। वे अतिरिक्त जिम्मेदारियों, ओवरटाइम या ‘अपेक्षा से अधिक’ प्रदर्शन करने से बचते हैं। यह एक शांत, अहिंसक विरोध जैसा है- न तो कर्मचारी नौकरी छोड़ता है और न ही खुलकर नाराजगी व्यक्त करता है, बस चुपचाप अपने तय कर्तव्यों तक सीमित रहता है।
क्वाइट क्विटिंग की शुरूआत कैसे हुई?
क्वाइट क्विटिंग की शुरुआत 2021-2022 में देखा गया यह एक सोशल मीडिया एप टिक-टॉक से शुरू हुआ था, टिक-टॉक के एक यूजर ने इस ट्रेंड को शुरू किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेंड से जुड़ते चले गए, शख्स ने लगातार इस ट्रेंड से जुड़े कई वीडियो शेयर किए गए। इससे जुड़ी कुछ विशेषताओं को देखते हैं:-
- कार्य संतुलन की जागरूकताः- महामारी के बाद बहुत से लोग “काम ही ज़िंदगी नहीं है” वाली सोच को लेकर जागरूक हुए। क्वाइट क्विटिंग इस सोच का नतीजा था। लोग अब नौकरी तो करते थे, लेकिन अपनी सीमाएँ तय करने लगें और अपनी निजी जिंदगी में मौज के साथ जीने लगें।
- कोविड-19 महामारी के बाद:- जब लोग वर्क फ्रॉम होम करने लगे, तब उन्होंने महसूस किया कि काम और ज़िंदगी के बीच फर्क मिटता जा रहा है। क्योंकि उस समय वो केवल अपने काम को ही महत्व देने लगे थे।
- कार्यस्थल पर बर्नआउट और मानसिक स्वास्थ्यः- लगातार काम करने की बढ़ती अपेक्षाएँ और जीवनशैली में बदलाव के कारण, कर्मचारियों में थकावट और बर्नआउट का स्तर बहुत बढ़ गया। खासकर ऐसे लोग जिन्होंने पहले अधिक मेहनत की थी, अब वे बस उतना ही करने लगे, जितना जरूरी था।
क्वाइट क्विटिंग का प्रभाव:-
- व्यक्तिगत प्रभावः- क्वाइट क्विटिंग का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्ति के निजी जीवन को प्राथमिकता देना हैं। जो लोग क्वाइट क्विटिंग करते है, वे खुद को तनाव और थकावट से बचने के लिए यह तरीका अपनाते हैं। यह तरीका व्यक्ति के निजी जीवन में सही समय का सही उपयोग करने और बेहतर जीवन को संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
- कंपनियों पर इसका प्रभावः- क्वाइट क्विटिंग का असर कंपनी और इसके मैनेजर पर पड़ता है। जब कर्मचारी अपने काम में कम योगदान देते हैं या केवल न्यूनतम काम करते हैं, तो यह संगठन की उत्पादकता और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। यह कंपनियों को अपने कार्यसंस्कृति, लीडरशिप शैली, और कर्मचारियों के साथ संवाद की आवश्यकता पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित करता है।
- कर्मचारी और प्रबंधन के लिए समाधानः- प्रबंधन को कर्मचारियों के प्रति अधिक संवेदनशील और समझदारी से पेश आना होगा। कंपनियों को कर्मचारियों के कार्यभार, कार्य-जीवन संतुलन और उनके मानसिक स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। इसके अलावा, कर्मचारियों को ओवरवर्क से बचाने के लिए समय सीमा निर्धारित कर सही समय पर उन्हें कार्यों को खत्म कर कार्यस्थल छोड़ने की अनुमति देनी चाहिए। उनके कार्य के अनुसार उनके अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत कर उन्हें प्रेरित करना चाहिए।
क्वाइट क्विटिंग का समाधान कैसे होगा?
- नौकरी की ज़िम्मेदारियों का पुनर्मूल्यांकनः- क्वाइट क्विटिंग का एक मुख्य कारण है नौकरी में उतार-चढ़ाव, जो समय के साथ कर्मचारी के कार्यभार और अपेक्षाओं में क्रमिक वृद्धि है। खराब कार्यभार प्रबंधन कर्मचारियों को अभिभूत, तनावग्रस्त और थका हुआ महसूस करा सकता है। अब प्रबंधकों के लिए अपने कर्मचारियों के मूल कर्तव्यों का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्परिभाषित करने का आदर्श समय है, ताकि वे नौकरी की वास्तविक आवश्यकताओं को अधिक सटीक रूप से प्रतिबिंबित कर सकें और आवश्यक कार्यों तथा वास्तव में अतिरिक्त कार्यों के बीच अंतर कर सकें।
- कर्मचारियों को कंपनी की योजनाओं पर सम्मिलित करनाः- प्रभावी समर्थन की शुरुआत यह समझने से होती है कि कर्मचारियों की क्या आवश्यकताएं हैं, जिसके लिए नेताओं और प्रबंधकों को सार्थक बातचीत में शामिल होना चाहिए और अपनी टीम की भलाई के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। इसके अलावा, ऐसा माहौल बनाना भी आवश्यक है जहां कर्मचारी अपनी चिंताओं को व्यक्त करने में सहज महसूस करें।
- पुरस्कृत करें:- कर्मचारियों को उनकी कार्यों और मेहनत के लिए सराहना एवं उन्हें पुरस्कृत करें उनको आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित करें इससे वे महसूस करेंगे और उनकी उत्पादकता भी बढ़ेगी।
निष्कर्ष
क्वाइट क्विटिंग केवल एक शब्द नहीं, बल्कि आज के कार्यस्थलों में बदलती सोच और मानसिकता का संकेत है। यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि अब कर्मचारी केवल काम के लिए अपने जीवन की कुर्बानी देने को तैयार नहीं हैं, बल्कि वे अपने व्यक्तिगत जीवन, मानसिक स्वास्थ्य और सीमाओं का सम्मान करना सीख रहे हैं। क्वाइट क्विटिंग का अर्थ यह नहीं है कि कोई व्यक्ति काम में लापरवाही बरतता है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य है काम और जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना। यह एक संकेत है कि यदि कर्मचारियों को काम में पर्याप्त सम्मान, पहचान और सकारात्मक माहौल नहीं मिलेगा, तो वे अपनी जिम्मेदारियों को सिर्फ तय दायरे में सीमित कर देंगे। यह ट्रेंड कंपनियों के लिए भी एक चेतावनी है कि अब उन्हें कर्मचारियों की भलाई, मानसिक स्वास्थ्य और काम के प्रति उनके जुड़ाव पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि कंपनियाँ इस बदलाव को समझेंगी और कर्मचारियों के साथ सहयोगी वातावरण बनाएँगी, तो कार्यस्थल अधिक उत्पादक और सकारात्मक बन सकता है। अतःक्वाइट क्विटिंग एक बदलाव है जो कर्मचारियों की भावनात्मक ज़रूरतों की ओर ध्यान दिलाता है, और यह बताता है कि कामयाबी का मतलब केवल ‘अधिक काम’ नहीं, बल्कि ‘संतुलित जीवन’ भी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1 – क्वाइट क्विटिंग क्या है?
उत्तरः क्वाइट क्विटिंग का मतलब नौकरी छोड़ना नहीं है। इसका मतलब यह है कि कर्मचारी मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलन बनाए रखते हुए सिर्फ उतना ही कार्य करते है जितना उनके नौकरी के विवरण में उल्लेखित है।
प्रश्न 2 – कर्मचारी क्वाइट क्विटिंग क्यों करते हैं?
उत्तरः जब कर्मचारी काम में खुद को अधिभार, अप्रेरित या अनदेखा करते है, या उन्हें उनके कार्यों के अनुसार उचित सम्मान या पुरस्कृत नहीं किया जाता तब वे क्वाइट क्विटिंग अपनाते है।
प्रश्न 3 – क्या क्वाइट क्विटिंग अच्छा है या बुरा?
यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यदि कर्मचारियों की भलाई और काम का संतुलन बनाए रखने के लिए क्वाइट क्विटिंग अपनाया जाए, तो यह सकारात्मक हो सकता है। लेकिन कंपनी के लिए यह एक चेतावनी भी हो सकती है कर्मचारियों की संतुष्टि पर ध्यान दिया जाए।
प्रश्न 4- क्या क्वाइट क्विटिंग को रोका जा सकता है?
उत्तर: हाँ। अगर कंपनियाँ अपने कर्मचारियों को उनकी मेहनत का सही मूल्य, सम्मान, संतुलित कार्यभार और सकारात्मक वातावरण देती हैं, उन्हें प्रेरित करती हैं हैं तो कर्मचारी खुश और जुड़े हुए महसूस करते हैं। इससे क्वाइट क्विटिंग की संभावना कम हो जाती है।
Leave feedback about this